शनि पर्वत पर मछली का चिन्ह। Fish sign on palm

शनि पर्वत पर मछली का चिन्ह। Fish sign in hand palmistry .



सबसे अच्छा चिन्ह हस्तरेखा मे ।


https://www.rishabhshrivastava.com



ऎसे लोग जिनके हाथ मे शनि पर्वत पर मछली का चिन्ह बने अब चाहे वो पुरुष हो या महिला, यह चिन्ह बेहद ही शुभ फलकारी होता है।  क्यूंकि ऎसे जातक रहस्यमय विधाएँ अर्जित करते है और कोई भी शत्रु इन्हें परास्त नहीं कर सकता है, अब चाहे वो उनसे कितना ही बलवान या शक्तिशाली क्यू ना हो। 

साथ ही ऎसे जातक बहुत न्याय प्रिय होते है अथवा जीवन मे बहुत ही शांति के साथ रहते है। इनके पास धन, पेसा, इज़्ज़त सब खूब व खुद चलकर आएगा पर ध्यान रखे आपको मेहनत भी खूब करना होगा |

यह चिन्ह को शुभ माना गया है और इसे अध्यात्म व धार्मिकता के साथ भी जोड़ा गया है | व्यक्ति के हाथ में जहाँ भी यह चिन्ह पाया जाता है उसी क्षेत्र से संबंधित विषयों को लेकर व्यक्ति आशावादी रहता है और लोगो की प्रेरणा का स्तोत्र बनता है | व्यक्ति की अंतर्दृष्टि का विकास होता है |


शनि पर्वत मध्यमा उंगली के मूल भाग के नीचे तथा गुरु पर्वत के बगल में स्थित होता है | यदि यह पर्वत सुन्दर या पूर्ण विकसित होता है तो व्यक्ति प्रबल भाग्यशाली होता है तथा अपने जीवन में सभी उपलब्धियों को स्वप्रयत्न से हासिल करता है | ऐसा व्यक्ति एकान्तप्रिय, रहस्यवादी एवं चिन्तनशील होता है | शनि प्रधान, व्यक्ति जादूगर, वैज्ञानिक, रसायनशास्त्री, तांत्रिक, इंजीनियर, साहित्यकार एवं गुप्तविधाओं के ज्ञाता होते हैं |

FOR MORE INFORMATION – CLICK HERE

Leave a Comment